shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने वारंटी आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने वारंटी आरोपी को भेजा जेल
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सूबेसिंह के निर्देशन व वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास समेत विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपी नितिन उर्फ शुभम पुत्र संजय निवासी रायपुर डेरा थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia