अन्तर्राज्जीय गिरोह के बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़, 5 दबोचे

अन्तर्राज्जीय गिरोह के बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़, 5 दबोचे
सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा दबोचे गये बदमाश व घटना का खुलासा करते एसपी देहात सागर जैन

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान अन्तर्राज्जीय गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी के आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया है।

एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना नागल पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा इशाकपुर तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैंकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को खेड़ा मुगल देववंबद रोड़ की तरफ से ग्राम ताजपुर की ओर जाने वाली रोड़ पर एक संदिग्ध कार आती दिखायी दी। पुलिस टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया गया। तभी चालक आनन फानन में कार को वापस मोड़ने लगा जिस कारण कार का एक पहिया सड़क किनारे खेत में चले जाने से कार रुक गई। पुलिस टीम का अपने नजदीक आता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की और खंेतो की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, तो  दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये व तीन अन्य बदमाशों को घेर घोटकर पकड़ लिया गया। कार में सवार सभी 05 बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशो की पहचान गुड़्डु पुत्र भँवर सिंह निवासी ग्राम भगौली थाना टाण्डा जनपद धार, मध्य प्रदेश व पाताल सिंह उर्फ पातालिया पुत्र रिच्छु निवासी ग्राम बुडारिया थाना टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश, छोटु पुत्र रेव सिंह ग्राम नरवाली थाना टाण्डा जिला धार मध्यप्रदेश, गंगू पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम गूडा थाना टाण्डा जिला धार मध्य प्रदेश व गणपत उर्फ गणेश पुत्र दितिया निवासी रणजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश के रुप में हुई है।

गिरफ्तार बदमाश जनपद सहारनपुर में थाना नागल में शुगर मिल में एक साथ आठ घरों में हुई नकबजनी के अभियोग में वांछित अभियुक्त है। गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुयी है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया है।

 

Jamia Tibbia