पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक वांछित आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल कर ली।

थाना कुतुबशेर प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 9 सितम्बर को वादिया द्वारा स्वयं के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बंध में थाने में उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर के आधार पर थाना कुतुबशेर में धारा-376/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने पुलिस बल के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी हासिम पुत्र अकबर निवासी नाला पटरी जाटव नगर थाना कुतुबशेर को अम्बाला रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।


विडियों समाचार