पीएम मोदी बनें Twitter के सबसे पसंदीदा भारतीय, कोहली, सोनू सूद और राहुल गांधी छूटे पीछे, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी बनें Twitter के सबसे पसंदीदा भारतीय, कोहली, सोनू सूद और राहुल गांधी छूटे पीछे, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : पीएम मोदी Twitter पर सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले भारतीय बन गए हैं। पीएम मोदी को अक्टूबर माह में ओवरऑल करीब 72 लाख से ज्यादा ट्वीटर एंगेजमेंट मिले हैं। वहीं इसी दौरान राहुल गांधी को 35 लाख ट्वीटर एंगेजमेंट हासिल हुए हैं। इसका खुलासा सोशल मीडिया एनालिस्ट फर्म Twitteet ने किया है। Twitter एंगेजमेंट की अक्टूबर रैंकिंग में ट्वीटर पर पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को पसंद किया गया है। विराट कोहली को तीसरी और सोनू सूद को चौथी रैंक मिली है।

इतनी रहीं कैटेगरी 

Twitter एंगेजमेंट को ओवरऑल के साथ ही कैटेगरी के हिसाब से प्लेस किया गया है। कंपनी की तरफ से इसी तरह से रैकिंग तैयार की गई है। Twitter एंगेजमेंट को लीडर, जर्नलिस्ट, बिजनेस लीडर, स्पोर्टपर्सन, मूवी स्टार, लेखक, शेफ और कॉमेडियन में कैटेगराइज्ड की गई है। 

किसको मिले कितने एंगेजमेंट 

  • पॉलिटिकल फील्ड में पीएम मोदी को सबसे ज्यादा 72,15,913 एंगेजमेंट मिले हैं। इस तरह से पीएम मोदी ने सभी कैटेगरी में टॉप रैंकिंग हासिल की है।
  • बॉलीवुड में सोनू सूद को सबसे ज्यादा पसंद Twitter पर पसंद किया गया है। इन्हें 24,36,601 एंगेजमेंट मिले हैं।
  • बिजनेस कैटेगरी में 4,08,882 एंगेजमेंट के साथ टॉप पर रहे।
  • स्पोर्ट जगत में क्रिकेटर विराट कोहली को ट्वीटर पर खूब पसंद किया गया। इन्हें 24,65,918 एंगेजमेंट मिले।
  • टीवी स्टार को सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वो अपनी कैटेगरी में टॉप पर रहे।
  • जनर्लिस्ट के तौर पर दीपक चौरसिया को ट्वीटर यूजर ने खूब पसंद किया। इन्हें 18.88 लाख एंगेजमेंट मिले।
  • कॉमेडियन की लिस्ट में कुनाल कामरा सबसे हिट रहें। इन्हें 11.46 लाख एंगेजमेंट मिले।
  • तेजस्वी यादव को 12.4 लाख एंगेजमेंट हासिल हुये हैं। कुमार विस्वास को 12 लाख इंगेजमेंट मिले हैं।

रैंकिंग का क्या था पैमाना 

रैंकिंग तय करते वक्त रीट्वीट और लाइक को आधार माना गया है, जबकि ट्वीटर एंगेजमेंट में कमेंट को शामिल नही किया गया है। एंगेजमेंट में ओरिजिनल ट्वीट और ट्वीट रिप्लाई को शामिल किया गया है, जबकि प्योर रीट्वीट के डेटा को नही शामिल किया गया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे