मकर सक्रांति पर वातावरण में उर्जा का संचार होता है: शुभलेश शर्मा

मकर सक्रांति पर वातावरण में उर्जा का संचार होता है: शुभलेश शर्मा
  • मकर सक्रान्ति के अवसर पर खिचडी का प्रसाद वितरण करती भाजपाई महिलाए

देवबंद [24CN]: मकर सक्रान्ति के पावन अवसर पर श्री रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हास्पिटल के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री साध्वी आशु जैन व भाजपा जिला शोध प्रमुख श्रीमति शुभलेश शर्मा ने कहा कि संगठन के निर्देश पर खिचडी का प्रसाद वितरण किया गया।

बताया कि शुक्रवार के दिन सुर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते है जिससे वातावरण में उर्जा का संचार होता है तथा जीवन की उत्तपत्ति होती है। इस अवसर पर बिजेन्द्र गुप्ता, मंजू शर्मा, राखी बहोत्रा, स्नेहा टंडन, रजनी, विजय ठाकुर, मंयक त्यागी, महक, रेनू, शालू आदि उपस्थित रहे।