विजय दशमी पर नायब सिंह सैनी बन सकते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, तारीख़ तय

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। ताजा खबरों के मुताबिक, हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बनने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नायब सिंह सैनी 12 तारीख, विजय दशमी के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
दिल्ली में होगा अंतिम फैसला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बढ़ोली और नायब सैनी मंगलवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। माना जा रहा है कि वहां पार्टी हाईकमान के साथ बैठक में सैनी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। विजय दशमी का शुभ अवसर पार्टी द्वारा चुना गया है, और इस दिन नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
नायब सैनी की लोकप्रियता
नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया है। हरियाणा की जनता के बीच सैनी की छवि एक कर्मठ और जमीनी नेता की है, और यही वजह है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है।
भाजपा की इस जीत और सैनी के सीएम बनने की खबर के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर है।