• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना के कहर से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में मुफ्त में सौ टन ऑक्सीजन देंगे मुकेश अंबानी

  • April 16, 2021
कोरोना के कहर से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में मुफ्त में सौ टन ऑक्सीजन देंगे मुकेश अंबानी
  • Oxygen महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडरों से लदे ट्रक अभी रास्ते में हैं।

नई दिल्ली : अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जामनगर में स्थित अपनी दो तेल रिफाइनरियों से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ट्रकों से ऑक्सीजन पहुंचा रही है। इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है। यह ऑक्सीजन वैश्विक महामारी कोविड-19 के मरीजों को दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जामनगर की रिफाइनरी से सौ टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। मानवीय जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कंपनी यह ऑक्सीजन निशुल्क मुहैया करा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडरों से लदे ट्रक अभी रास्ते में हैं। हालांकि,एक अन्य सूत्र ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के ट्रकों की आवाजाही रोकने के बाद यह ट्रक जामनगर में ही फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जामनगर में ऑक्सीजन ला रहे चार दर्जन ट्रक फंसे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने की बात कही थी। तेल रिफाइनरी नाइट्रोजन के उत्पादन के लिए अपने एयर-सेपरेशन प्लांट में औद्योगिक ऑक्सीजन भी तैयार करती हैं। इस ऑक्सीजन में कार्बनडाईऑक्साइड और अन्य गैसें हटाकर चिकित्सकीय उपयोग वाली 99.9 फीसद शुद्धता वाली ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है।

इस बीच, सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी कहा कि वह अपने कोच्चि स्थित रिफाइनरी से केरल के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा। ताकि कोविड-19 के गंभीर मरीजों का समुचित इलाज हो सके। बीपीसीएल का कहना है कि वह प्रतिदिन 1.5 टन ऑक्सीजन कोच्चि के सरकारी अस्पतालों को देंगे। सरकारी अस्पतालों को यह आपूर्ति मुफ्त में की जाएगी। कोच्चि रिफाइनरी में लिक्विड ऑक्सीजन 99.7 फीसद की शुद्धता से बनाई जाती है।

 


Post navigation

Prev
Next
जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, कहा- “देश में दूसरी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी और ना बनने दी जाएगी”

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, कहा- “देश में दूसरी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी और ना बनने दी जाएगी”

  • February 11, 2026
‘अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया…’, योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया

‘अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया…’, योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया

  • February 11, 2026
मैं एपस्टीन से 3-4 बार मिला था…’, राहुल गांधी ने संसद में लगाया आरोप तो हरदीप पुरी ने दिया जवाब

मैं एपस्टीन से 3-4 बार मिला था…’, राहुल गांधी ने संसद में लगाया आरोप तो हरदीप पुरी ने दिया जवाब

  • February 11, 2026
देहरादून में IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर घमासान, BJP और कांग्रेस आई आमने-सामने

देहरादून में IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर घमासान, BJP और कांग्रेस आई आमने-सामने

  • February 11, 2026
देश के हितों से समझौता, क्या आपको को शर्म नहीं आती? Lok Sabha में राहुल गांधी का केंद्र के खिलाफ हुंकार

देश के हितों से समझौता, क्या आपको को शर्म नहीं आती? Lok Sabha में राहुल गांधी का केंद्र के खिलाफ हुंकार

  • February 11, 2026
‘जब मुंह खोला तब बुरा बोला…’, योगी सरकार के बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल

‘जब मुंह खोला तब बुरा बोला…’, योगी सरकार के बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल

  • February 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, कहा- “देश में दूसरी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी और ना बनने दी जाएगी” February 11, 2026
  • सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश बजट का किया स्वागत February 11, 2026
  • ओवरलोड अवैध खनन सामग्री भरकर ले जाते ट्रक को किया सीज February 11, 2026
  • अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का हुआ शुभारंम्भ February 11, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मामले में वांछित गौकश को घायलावस्था में किया गिरफ्तार February 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एसएसपी ने किया श्री वनखंडी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण February 11, 2026
  • विशेष कैंप का आयोजन कर बिलों में किया गया सुधार February 11, 2026
  • बजट में यूपी के किस जिले को क्या मिला? यहां देखें पूरी लिस्ट February 11, 2026
  • ‘अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया…’, योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया February 11, 2026
  • मैं एपस्टीन से 3-4 बार मिला था…’, राहुल गांधी ने संसद में लगाया आरोप तो हरदीप पुरी ने दिया जवाब February 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez