मिशन शक्ति का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाना: कुंवर शेखर विजेन्द्र

मिशन शक्ति का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाना: कुंवर शेखर विजेन्द्र

गंगोह: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नारी शक्ति सम्मान सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम 17 अक्टूबर से आयोजित किये जा रहे है। अभियान का प्रथम चरण 17 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों एवं विभाागों के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप संख्या 4 के अनुसार महिला सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रशांत कुमार विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ़ एजुकेशन द्वारा स्वागत वक्तव्य के साथ की गई। डॉ. प्रंशांत कुमार ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो0 (डॉ.) महीपाल सिंह, शिक्षकगण, छात्र एवं छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया।

डॉ. प्रशांत कुमार ने इस अभियान के अन्तर्गत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कुलाधिपति कुवर शेखर विजेन्द्र जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में बहुत ही सार्थक पहल की है। साथ ही यह आशा व्यक्त की कि यह अभियान निश्चय ही नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं नारी स्वावलम्बन में सहायक सिद्ध होगा।

कुलाधिपति महोदय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को एक सुरक्षित परिवेश में आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाना है। उन्होने शोभित विश्वविद्यालय को व्यापक स्तर पर इस अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी एवं प्रयासों की सराहना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रारूपों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 17 अक्टूबर 2020 से ही किया जा रहा है एवं इस अभियान प्रथम चरण का समापन 25 अक्टूबर 2020 को होगा। आगें बताया कि प्रारूप संख्या 02 के अनुसार लैंगिक समानता एवं घरेलु हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल ऑफ ला एण्ड़ कान्स्टीट्युशनल स्टडीज के द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसी तरह आदर्श विजेन्द्र इन्स्टीट्युट ऑफ़ फार्मास्युटिकल संाईसेज ने भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्राओं को विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ़ बायलोजिकल इंजीनियरिंग एण्ड़ संाईसेज द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया।

कुलपति महोदय ने आगे जानकारी साझा करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को महिला सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 (डॉ.) महीपाल ंिसंह द्वारा सभी लोगों को महिला सम्मान एवं सुरक्षा हेतु शपथ दिलवाई गई । कार्यक्रम में स्कूल ऑफ़ बाॅयलोजिकल इंजीनियरिंग एण्ड संाईसेंज की डीन प्रो0 (डॉ.) दिव्या प्रकाश ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त कियें। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे