shobhit University Gangoh
 

पैदल पार पथ बनवाने को सौंपा ज्ञापन

पैदल पार पथ बनवाने को सौंपा ज्ञापन
  • नागल  शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मीरपुर मोहनपुर के ग्रामीणों नें रेलवे स्टेशन पर पैदल पार पथ बनवाने की मांग को लेकर रेल प्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।

नागल [24CN] भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल पनियाली नें कहा कि रोजाना देहात क्षेत्र से करीब सात हजार बच्चे रेलवे लाइन पार कर स्कूलों में आते हैं, साथ ही मीरपुर मोहनपुर का शमशान घाट भी रेलवे लाइनों के दूसरी पार है, यदि पैदल पार पथ का निर्माण नहीं हुआ तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान भूपेंद्र त्यागी, विनोद खन्ना, जगदीश वालिया, सुमित चौधरी आदि रहे।

Jamia Tibbia