नारी सशक्तिकरण एंव सुरक्षा रैली का फीता काटकर उदघाटन करते स्थानीय विधायक कुवंर ब्रिजेश सिंह

नारी सशक्तिकरण एंव सुरक्षा रैली का फीता काटकर उदघाटन करते स्थानीय विधायक कुवंर ब्रिजेश सिंह
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम नवरात्र से नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह जी द्वारा फीता काटकर देवबंद कोतवाली में किया

देवबंद [24CN] :  इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा की महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें जागरूक करने एवं कानून की जानकारी देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यह कार्यक्रम प्रदेश भर में आरंभ किया गया है जिसका उद्देश्य नारी शक्ति को सरकार द्वारा बनाए गए कानून की जानकारी एवं सुरक्षा का एहसास कराते हुए उनके अधिकारों की जानकारी देने का है अभियान के शुभारंभ में क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए यह बड़ा अच्छा अभियान है जिसे प्रशासन पूरी सजगता एवं भव्यता से करेगा। महिला थाना निरीक्षक करुणा चैधरी ने महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास उनके द्वारा किया जाता रहा है
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग देहात मंडल अध्यक्ष सोनिक कश्यप पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ उपेंद्र अरुण गुप्ता श्याम चैहान अभिषेक त्यागी राहुल वाल्मीकि अर्जुन सिंगल अजय गर्ग अभिषेक मित्तल अंकित राणा अमित गर्ग राम मोहन सैनी लकी वर्मा आदि उपस्थित रहे

Jamia Tibbia