• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021 DC vs PBKS Match LIVE: पंजाब की लगातार दूसरी हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया

  • April 19, 2021
IPL 2021 DC vs PBKS Match LIVE: पंजाब की लगातार दूसरी हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया
  • IPL 2021 DC vs PBKS इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स थी। पंजाब ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था। जवाब में 10 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 14वें सीजन का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। दिल्ली ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

दिल्ली की पारी, धवन शतक से चूके

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को अच्छी शुरुआत मिली है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने 5 ओवर में 57 रन जोड़े। हालांकि, 59 रन के कुल स्कोर पर पृथ्वी शॉ 17 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप ने क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक जमाया। 31 गेंद पर 8 चौके की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए।

स्टीव स्मिथ 12 गेंद पर 9 रन बनाकर मैरिडेथ की गेंद पर झाय रिचर्ड्सन को कैच दे बैठे। शतक से 8 रन दूर धवन अपना विकेट गंवा बैठे। 49 गेंद पर 13 चौका और 2 छक्के की मदद से 92 रन बनाने के बाद झाय रिचर्ड्सन की गेंद पर बोल्ड हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रिषभ पंत को रिचर्ड्सन की गेंद पर दीपक हुड्डा ने लपका। मार्कस स्टोइनिस (27) और ललित यादव (12) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

पंजाब की पारी, मयंक और केएल की फिफ्टी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और बिना विकेट खोए 59 रन बटोरे। दोनों ने 10 ओवर में 94 रन बनाए। इस बीच महज 25 गेंदों में मयंक अग्रवाल ने अपना आइपीएल 2021 का पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे 69 रन बनाकर लुकमान मेरीवाल की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हुए।

कप्तान केएल राहुल ने 45 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। केएल 51 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वे कगिसो रबादा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए। क्रिस गेल के रूप में पंजाब को तीसरा झटका लगा जो 9 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। उनका कैच रिपल पटेल ने पकड़ा। चौथा झटका पंजाब को निकोलस पूरन के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर रबादा के हाथों कैच आउट हुए। दीपक हुड्डा 22 और शाहरुख खान 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। स्टीव स्मिथ को टॉम कुर्रन की जगह मौका दिया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे की जगह लुकमान मेरीवाला को चुना गया है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। मुरुगन अश्विन की जगह जलज सक्सेना को टीम में शामिल किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, लुकमान मेरीवाला, आर अश्विन, कगिसो रबादा और आवेश खान।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, जलज सक्सेना, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

ये मैच काफी रोमांचक और हाई-स्कोरिंग होने वाला है, क्योंकि वानखेड़े में काफी रन बनते हैं और दोनों ही टीमें अपना-अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं। दिल्ली की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने हराया, जबकि पंजाब को चेन्नई के हाथों हार मिली थी। ऐसे में ये मैच काफी दिलचस्प होगा।

DC vs PBKS Head to Head

दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच आइपीएल के इतिहास में अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 15 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। यहां तक कि पिछले पांच मैचों में भी पंजाब का ही पलड़ा भारी है, क्योंकि पांच में से तीन मैच पंजाब की टीम ने जीते हैं। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में जीत का प्रतिशत भी पंजाब के पक्ष में है। ऐसे में दिल्ली की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Post navigation

Prev
Next
श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

  • October 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

  • October 9, 2026
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

  • October 3, 2026
रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

  • October 1, 2026
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

  • September 28, 2026
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021