भाजयुमो की बैठक में दी प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी

भाजयुमो की बैठक में दी प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी
  • सहारनपुर में भाजयुमो की बैठक को सम्बोधित करते क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान।

सहारनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान व भाजयुमो महानगर सत्यार्थ प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 500 पत्रक वितरित किए गए।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान ने पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई जा सके।

महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महानगर महामंत्री हितेश शर्मा, राहुल झाम्ब, आशु सेठी, जितेन सचदेवा, शुभम, शिव, सूरज शुक्ला, सागर कटारिया, हरजीत नरूला, कुणाल निझावन, अंशुल त्यागी, धीरेंद्र सिंह, शुभम गोयल, मुकुल मोगा, अमन, भंवर, विवेक त्यागी, गौरांग अरोड़ा, सागर सिंह, लवप्रीत राणा, विशाल त्यागी, अंश मित्तल, अविनाश शर्मा विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे