shobhit University Gangoh
 

अमित शाह पर कनाडा सरकार के आरोपों को लेकर भारत ने उठाया बड़ा कदम, उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब कर जताया कड़ा विरोध

अमित शाह पर कनाडा सरकार के आरोपों को लेकर भारत ने उठाया बड़ा कदम, उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब कर जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा सरकार को आरोपों पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। कनाडा के उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने यह विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कल कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया था, 29 अक्टूबर, 2024 को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्थायी समिति की कार्यवाही के संदर्भ में एक राजनयिक नोट सौंपा गया था।’ कनाडा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के पीछे थे।

जायसवाल ने कहा, “नोट में यह बताया गया कि भारत सरकार उप मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के समक्ष भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में किए गए बेतुके और निराधार संदर्भों का कड़े शब्दों में विरोध करती है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों से द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा।” रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की धरती पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के पीछे थे।

कनाडा के विदेश उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने संसदीय पैनल को बताया कि उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि अमित शाह इन साजिशों के पीछे थे। बुधवार को अमेरिका ने अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “चिंताजनक” बताया था। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं और हम उन आरोपों के बारे में कनाडा सरकार से संपर्क जारी रखेंगे।”

Jamia Tibbia