• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का बायकाट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख को लगाई लताड़

  • February 3, 2022
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का बायकाट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख को लगाई लताड़
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन पर ओलंपिक खेलों के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। भारत ने गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हुए संघर्ष में शामिल सैनिक को खेलों का मशालवाहक बनाने का विरोध किया है।

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन पर ओलंपिक खेलों के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। भारत ने गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हुए संघर्ष में शामिल सैन्य अधिकारी को खेलों का मशालवाहक बनाने का विरोध किया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ओलंपिक खेलों के उद्घाटन या समापन समारोह में कोई भी भारतीय अधिकारी शामिल नहीं होगा।

भारतीय राजदूत नहीं होंगे शामिलचीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रेजिमेंटल कमांडर, जो गलवन घाटी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बुधवार को बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक मशाल रिले में मशालची बने। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा, “अफसोस है कि चीन ने ओलंपिक का राजनीतिकरण करना चुना है। भारतीय दूत बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे।”
खेलों के राजनीतिकरण पर अमेरिका की खरी-खरीइसके अलावा, एक अमेरिकी सांसद ने भी बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक मशाल रिले के मशाल वाहक के रूप में गालवान घाटी संघर्ष में शामिल पीएलए के रेजिमेंटल कमांडर को चुनने के लिए चीन को खरी खोटी सुनाई है। सीनेटर जिम रिस्क ने कहा, “यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ओलंपिक 2022 के लिए एक मशालची को चुना जो सैन्य कमान का हिस्सा है। उसने 2020 में भारत पर हमला किया और उइगरों के खिलाफ नरसंहार को लागू कर रहा है। अमेरिका उइगर स्वतंत्रता और भारत की संप्रभुता का समर्थन करना जारी रखेगा।”
आस्ट्रेलियाई अखबार का खुलासा
क्यूई फैबाओ के मशाल वाहक बनाए जाने की खबर एक रिपोर्ट के बाद सामने आए है। आस्ट्रेलियाई अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गलवन घाटी में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष में ड्रैगन अपने नुकसान को छुपा रहा है। जांच के बाद सामने आया है कि पीएलए ने अपनी आधिकारिक गणना की तुलना में कम से कम नौ गुना अधिक सैनिकों को खो दिया।
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने किया खेला का बहिष्कार
गौरतलब है कि 2022 शीतकालीन ओलंपिक 4 से 20 फरवरी तक बीजिंग में होंगे। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कनाडा उन देशों में से हैं जिन्होंने खेलों का राजनयिक बहिष्कार घोषित किया है।

 


Post navigation

Prev
Next
“सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं…मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे”; BNP लीडर का बड़ा बयान

“सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं…मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे”; BNP लीडर का बड़ा बयान

  • February 14, 2026
राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे बोले- ऐसा महामूर्ख विपक्ष का नेता नहीं देखा

राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे बोले- ऐसा महामूर्ख विपक्ष का नेता नहीं देखा

  • February 14, 2026
यूपी में महाशिवरात्रि से पहले दिखा अद्भुत नजारा, बुर्के में कांवड़ लेकर संभल पहुंची मुस्लिम महिला, जनता ने की फूलों की वर्षा

यूपी में महाशिवरात्रि से पहले दिखा अद्भुत नजारा, बुर्के में कांवड़ लेकर संभल पहुंची मुस्लिम महिला, जनता ने की फूलों की वर्षा

  • February 14, 2026
उत्तर प्रदेश में खुलने वाले हैं 3 बड़े एक्सप्रेसवे, दिल्ली से लेकर पूर्वांचल तक का सफर होगा आसान!

उत्तर प्रदेश में खुलने वाले हैं 3 बड़े एक्सप्रेसवे, दिल्ली से लेकर पूर्वांचल तक का सफर होगा आसान!

  • February 14, 2026
सपा के मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझा बिस्मिल्लाह खां, CM योगी ने सदन में सुनाया किस्सा

सपा के मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझा बिस्मिल्लाह खां, CM योगी ने सदन में सुनाया किस्सा

  • February 14, 2026
कांग्रेस के आरोपों पर भड़के पीयूष गोयल, बोले- राहुल गांधी को अर्थशास्त्र की कोई समझ नहीं

कांग्रेस के आरोपों पर भड़के पीयूष गोयल, बोले- राहुल गांधी को अर्थशास्त्र की कोई समझ नहीं

  • February 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हिन्दू सम्मेलनों में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर दिया बल February 14, 2026
  • सात दिवसीय रासेयो शिविर में स्वयंसेवकों ने जानी योग की महत्ता February 14, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लकड़ी तस्कर, अन्य फरार February 14, 2026
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त February 14, 2026
  • सहारनपुर में धारा 163 लागू, 11 अप्रैल तक निषेधाज्ञा प्रभावी February 14, 2026
  • “सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं…मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे”; BNP लीडर का बड़ा बयान February 14, 2026
  • राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे बोले- ऐसा महामूर्ख विपक्ष का नेता नहीं देखा February 14, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड के दौरान अंर्तराज्यीय इनामी बदमाश गिरफतार किया February 14, 2026
  • यूपी में महाशिवरात्रि से पहले दिखा अद्भुत नजारा, बुर्के में कांवड़ लेकर संभल पहुंची मुस्लिम महिला, जनता ने की फूलों की वर्षा February 14, 2026
  • उत्तर प्रदेश में खुलने वाले हैं 3 बड़े एक्सप्रेसवे, दिल्ली से लेकर पूर्वांचल तक का सफर होगा आसान! February 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez