shobhit University Gangoh
 

लॉकडाउन में कुछ नहीं मिला तो ‘अर्तुगरल गाजी’ की ऐक्ट्रेस एसरा बिल्गिच को कपड़ों का लिहाज सिखाने पहुंच गए पाकिस्तानी

लॉकडाउन में कुछ नहीं मिला तो ‘अर्तुगरल गाजी’ की ऐक्ट्रेस एसरा बिल्गिच को कपड़ों का लिहाज सिखाने पहुंच गए पाकिस्तानी

भारत में लॉकडाउन के बीच दर्शकों की मांग पर पुराने पौराणिक सीरियलों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का प्रसारण शुरू किया। कुछ इसी तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए तुर्की के इस्लामी सीरियल ‘दिरिलिस अर्तुगरल’ के उर्दू वर्जन ‘अर्तुगरल गाजी’ का पीटीवी पर प्रसारण शुरू करवा दिया। पाकिस्तान में यह सीरियल काफी पसंद किया जा रहा है। भारत की तरह पाकिस्तान में भी ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का आसान शिकार बन जाती हैं। ऐसा ही एसरा बिल्गिच के साथ हुआ।

लगता है कि पाकिस्तानियों ने यह सीरियल कुछ ज्यादा ही दिल से देख लिया है और इसीलिए वे इस सीरियल में हलीमा सुल्तान का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस एसरा बिल्गिच को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। दरअसल बिल्गिच ने एक वेस्टर्स ड्रेस में एक साधारण सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो पाकिस्तान के कुछ लोगों को इस्लाम के खिलाफ नजर आई। पाकिस्तानी लोग इस्लाम की दुहाई देकर एसरा को कपड़ों का लिहाज सिखाने पहुंच गए। पहले देखें, एसरा बिल्गिच

पाकिस्तान के ट्रोल एसरा बिल्गिच की इन तस्वीरों पर उन्हें इस्लाम की दुहाई देते हुए ‘सभ्य’ कपड़े पहनने की सलाह देने लगे। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी ऐक्ट्रेसेस को ऑनलाइन ट्रोल का शिकार होना पड़ा है जहां उनके पहनावे पर काफी भद्दे कॉमेंट्स किए गए हैं। इन भद्दे कॉमेंट्स और ट्रोलिंग के चलते कई पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कॉमेंट्स का सेक्शन बंद कर चुकी हैं। नीचे देखें, एसरा बिल्गिच की कुछ और तस्वीरें:

 

Jamia Tibbia