09 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

09 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक, धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। शारीरिक दूरी का पालन करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होगा।

वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। जीनवसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे