जनपद में परम्परागत ढंग से मनाया गया होली का पर्व

जनपद में परम्परागत ढंग से मनाया गया होली का पर्व
  • सहारनपुर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाते युवा व अन्य

सहारनपुर। जनपद में होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। होली पर्व पर जगह-जगह युवा ढोल की थाप पर नृत्य करते नजर आये और सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

होली पर्व पर आज सुबह से ही युवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेलने शुरू कर दी थी, जबकि छोटे-छोटे बच्चें भी सुबह 9 बजे से ही छतों पर चढ़कर लोगों को गुब्बारे मारते हुए नजर आये। ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ गाना लोगों की पहली पसंद बना रहा। लोगों ने इस गीत पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे के घर में कई तरह के व्यजनों का स्वाद चखा और फिर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। होली पर्व पर युवाओं एवं बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उन्होंने ढोल की थाप पर होली के गीतों का आनंद लिया और जमकर होली खेली। कई उत्साही युवक बाईक व अन्य वाहनों पर निकल पड़े और ढोल की थाप पर होली के गीतों में रम गए। इस बार होली में खुलकर रंगों का प्रयोग किया गया और होली पर्व पर उत्साही युवक अपनी-अपनी टोलियों में गीत गाते हुए होली की मस्ती में नजर आये। इस दौरान पूरा शहर होली के रंगों में नजर आया। होली पर्व को लेकर इस बार लोगों में ज्यादा उमंग देखी गई। होली खेलने का सिलसिला इस बार पहले की अपेक्षा 3 बजे तक चलता रहा। देर शाम फिर लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाईयां व उपहार भी बांटे। नगर के विभिन्न चौराहों पर युवक डीजे की धुन पर देर शाम तक नाचते गाते रहे। कई टोलियां ढोल नगाड़ों के साथ होली के गीत गाते व अबीर और गुलाल उड़ाते हुए नजर आये। पक्के रंगों के साथ इस बार हर्बल रंगों व गुलाल का जमकर प्रयोग हुआ। उधर, होली व जुमे की नमाज के चलते जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा सवंेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी गयी थी तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी गयी। जनपद में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने होली पर्व व जुमे की नमाज शांति पूर्ण संपन्न होने पर राहत की सांस ली।


विडियों समाचार