देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, हिंदू संगठन ने सौंपा ज्ञापन

देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, हिंदू संगठन ने सौंपा ज्ञापन
नानौता में देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों पर रोक लगाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते केसरिया हिंदू वाहिनी युवा मोर्चा के पदाधिकारी।

नानौता में केसरिया हिंदू वाहिनी युवा मोर्चा ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, दुकानों पर जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

नानौता। दीपावली से पहले हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है। इस संबंध में केसरिया हिंदू वाहिनी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नानौता थाना प्रभारी विकास चारण को ज्ञापन सौंपकर बाजारों और पटाखों की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाने की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। बाजारों में बिकने वाले कुछ पटाखों के पैकेटों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र छापे जाते हैं। पटाखे चलाने के बाद उनके पैकेट इधर-उधर फेंक दिए जाते हैं, जिससे उन पर बने चित्र पैरों के नीचे आने की आशंका रहती है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पटाखों की दुकानों और बाजारों में जांच अभियान चलाया जाए। यदि किसी पटाखे के पैकेट पर आपत्तिजनक चित्र पाए जाते हैं या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित दुकानदारों और निर्माताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पटाखा निर्माताओं को पैकेटों पर ऐसे चित्रों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए जाएं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बनाए रखना और दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है।

इस दौरान जिला प्रभारी सन्नी, जिला संयोजक मिंटू तिलफरा, जिला सहसंयोजक अभय कुमार, आशीष शर्मा, हिमांशु कुमार, ब्लॉक प्रवक्ता विशाल कुमार, गौरव और अजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply