आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आसान होगा ओपीडी पंजीकरण, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी रहेंगे सुरक्षित

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से आसान होगा ओपीडी पंजीकरण, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी रहेंगे सुरक्षित
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला में अस्पतालों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अधिकारी।

सहारनपुर में आयोजित कार्यशाला में अस्पतालों को आभा आईडी आधारित पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश, चार सरकारी और दो निजी अस्पताल सम्मानित

सहारनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से अंबाला रोड स्थित सभागार में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों और प्रतिनिधियों को मिशन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अस्पतालों को अधिक से अधिक मरीजों का आभा आईडी आधारित पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में मंडलायुक्त डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मरीजों को अस्पतालों में पंजीकरण कराने में सुविधा मिलेगी। आभा आईडी और क्यूआर कोड के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।

आभा आईडी से मरीजों को मिलेगी सुविधा

मंडलायुक्त ने सरकारी और निजी अस्पतालों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने और आभा आईडी आधारित पंजीकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

छह अस्पतालों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यशाला के दौरान चार सरकारी और दो निजी अस्पतालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर निदेशक डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने अस्पतालों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कंबोज ने सभी अस्पतालों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संबंधित संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश गंगवार ने किया। कार्यशाला में विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply