नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में आईआईए के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते उद्यमी।

सहारनपुर। आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से नीरज सिंघल को वर्ष 2.23-24 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

आईआईए के चुनाव अधिकारी के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए चुनाव में नीरज सिंघल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल व संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रवीण सडाना, प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस. कुमार अरोड़ा, चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, अनूप खन्ना, संजीव अरोड़ा, संजय बजाज आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia