shobhit University Gangoh
 

यूको बैंक की 19 साल पुरानी चेक बुक की क्लोनिंग करके करोड़ों की धोखाधड़ी

यूको बैंक की 19 साल पुरानी चेक बुक की क्लोनिंग करके करोड़ों की धोखाधड़ी

लखनऊ विश्वविद्यालय के पास स्थित यूको बैंक के अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लविवि में चेक का क्लोन बनाकर यूको बैंक से एक करोड़ नौ लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली गई।

यूको बैंक के अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की 2000-01 की चेक बुक की नकल करके धन राशि निकाली गई। इसमें जालसाजों को 11 बार भुगतान किया गया।

ऐसे में कई गंभीर सवाल उठते हुए कि 19 साल पुराने चेक का इस्तेमला होता रहा और लाविवि व बैंक प्रसाशन सोते रहे। साथ ही इतने पुराने चेकों पर भुगतान करते समय बैंक अधिकारियों को शक क्यों नहीं हुआ।

Jamia Tibbia