• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Explosion in Kabul : काबुल में अमेरिका की स्‍ट्राइक, विस्फोटक से भरे वाहन ले जा रहे आइएस के आत्मघाती आतंकियों को बनाया निशाना

  • August 31, 2021
Explosion in Kabul : काबुल में अमेरिका की स्‍ट्राइक, विस्फोटक से भरे वाहन ले जा रहे आइएस के आत्मघाती आतंकियों को बनाया निशाना
  • अमेरिका ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकियों पर फिर ड्रोन हमला किया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को किए गए इस हमले में आत्मघाती हमलावरों के वाहन को निशाना बनाया गया है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

काबुल । अमेरिका ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकियों पर फिर ड्रोन हमला किया है। काबुल में रविवार को किए गए इस हमले में अमेरिका ने विस्फोटक से लदे वाहन से जा रहे आत्मघाती हमलावरों को निशाना बनाया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक आइएस का यह आत्मघाती दस्ता काबुल में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला करने जा रहा था जहां अमेरिकी सैनिकों का निकासी अभियान चल रहा है। अमेरिका की ओर से इस स्‍ट्राइक की पुष्टि कर दी गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमेरिका सेना ने काबुल में एक वाहन पर आत्मरक्षा में ड्रोन हमला किया।

jagran

ISIS-K से एक बड़ा खतरा टला

अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा- अमेरिकी सैन्य बलों ने काबुल में आत्मरक्षा में ड्रोन के जरिए एक वाहन को निशाना बनाया। इस कार्रवाई की वजह से हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस्‍लामिक स्‍टेट की ओर से हमले का एक बड़ा खतरा टल गया है। हम लक्ष्य पर निशाना साधने में सफल रहे। हमें वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने का इनपुट मिला था। हम आने वाले खतरों को लेकर अलर्ट हैं।

आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया

इससे पहले तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने पत्रकारों को भेजे संदेश में कहा था कि अमेरिका ने आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया है। हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन से जा रहा था। दूसरी ओर अमेरिका के दो अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखते हुए कहा कि हमला सफल रहा है। हमले के बाद बड़ा धमाका हुआ जिससे साफ होता है कि वाहन में विस्फोटक लदा था।

jagran

राकेट हमला निकला ड्रोन स्‍ट्राइक 

इससे पहले हवाईअड्डे के पास एक रिहाइशी इलाके पर राकेट से हमला करने की बात भी कही थी, जिसमें एक बच्चा मारा गया था लेकिन बाद में यह अमेरिकी की तरफ से किया गया ड्रोन हमला निकला। इसमें किसी नागरिक या बच्चे के मारे जाने की जानकारी नहीं मिली है।

दो दिन के भीतर आइएस के खिलाफ दूसरा हमला

दो दिन के भीतर आइएस आतंकियों के खिलाफ अमेरिका का यह दूसरा हमला है। गुरुवार को जब काबुल एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट-खुरासाना (आइएस-के) के आत्मघाती हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 192 लोग मारे गए थे तब अमेरिका ने इसका बदला लेने की चेतावनी दी थी। बाइडन ने कहा था कि दोषियों को ढूंढकर मारेंगे। उसके अगले दिन यानी शुक्रवार की रात को ही अमेरिका ने पाकिस्तान की सीमा के पास नांगरहार प्रांत में ड्रोन हमला कर काबुल हमले की साजिश रचने वाले आइएस के दो आतंकियों को मार गिराया था।

jagran

जताई गई थी आतंकी हमले की आशंका 

यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उस चेतावनी के बाद हुई है जिसमें उन्‍होंने काबुल एयरपोर्ट के इलाके में आतंकी हमले की आशंका जताई थी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति की ओर से कहा गया था कि काबुल हवाईअड्डे पर अगले 24 से 36 घंटों में एक और आतंकी हमला होने की प्रबल आशंका है। यही नहीं अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों से तत्काल काबुल हवाईअड्डे का इलाका छोड़ने को भी कहा था।

31 अगस्त के बाद अमेरिका को हमले का हक नहीं

इस बीच तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि 31 अगस्त के बाद अमेरिका को अफगानिस्तान में हमले करने का अधिकार नहीं होगा। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक जारी बयान में कहा गया है कि तालिबान के नेतृत्व में बनने वाली सरकार इस तरह के किसी भी हमले को रोकेगी। तालिबान ने नांगरहार प्रांत में अमेरिका के ड्रोन हमले की निंदा भी की थी।

आतंकियों ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मारा

रायटर की खबर के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा पर आतंकियों ने रविवार को दो पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने भी दो से तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह घटना पाकिस्तान के बजौर जिले में हुई है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।

 


Post navigation

Prev
Next
बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट से कटे नाम वाले नहीं डाल सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम अधिकार देने से किया इंकार

बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट से कटे नाम वाले नहीं डाल सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम अधिकार देने से किया इंकार

  • April 14, 2026
‘आप मुसलमानों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव करती हैं’, असदुद्दीन ओवैसी का ममता बनर्जी पर हमला

‘आप मुसलमानों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव करती हैं’, असदुद्दीन ओवैसी का ममता बनर्जी पर हमला

  • April 14, 2026
नोएडा में हिंसक आंदोलन के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई

नोएडा में हिंसक आंदोलन के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई

  • April 14, 2026
बारिश, बिजली और हीट वेव…. कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी

बारिश, बिजली और हीट वेव…. कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी

  • April 14, 2026
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

  • April 13, 2026
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Asia का सबसे लंबा Wildlife Corridor, PM Modi ने Delhi-Dehradun Expressway देश को किया समर्पित April 14, 2026
  • दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर; CM योगी बोले- सफर होगा आधा, किसानों-उद्यमियों को बड़ा फायदा April 14, 2026
  • खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो April 14, 2026
  • बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट से कटे नाम वाले नहीं डाल सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम अधिकार देने से किया इंकार April 14, 2026
  • PM मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, इसकी लागत कितनी है April 14, 2026
  • ‘आप मुसलमानों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव करती हैं’, असदुद्दीन ओवैसी का ममता बनर्जी पर हमला April 14, 2026
  • नोएडा में हिंसक आंदोलन के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई April 14, 2026
  • बारिश, बिजली और हीट वेव…. कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी April 14, 2026
  • अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित April 13, 2026
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन April 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez