पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सजगता के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सजगता के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान
  • सहारनपुर में मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक।

सहारनपुर। जिले में आज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतदान के दौरान जिले में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया जिस कारण जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया।

गौरतलब है कि आज जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में सहारनपुर नगर निगम के महापौर व 70 पार्षदों के साथ-साथ गंगोह, नकुड़, सरसावा, देवबंद नगर पालिका परिषदों के चेयरमैन व 25-25 सभासदों के चुनाव हेतु मतदान कराया गया। जबकि रामपुर मनिहारान, नानौत, तीतरों, अम्बेहटा पीर, चिलकाना सुलतानपुर, बेहट तथा छुटमलपुर नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासद पदों के लिए भी मतदाताओं द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मैजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला मैजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने भी महानगर में लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जबकि एसपी देहात सागर जैन ने सरसावा, नकुड़ नगर पालिकाओं व अम्बेहटा पीर, रामपुर मनिहारान, नानौता में नगर पंचायत में बनाए गए मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भी सुरक्षा सम्बंधी जानकारी ली। रामपुर मनिाहरान व नानौता में उनके साथ रामपुर मनिहारान की एसडीएम संगीता राघव भी मौजूद रही। जबकि सीओ सदर रूचि गुप्ता ने छुटमलपुर