तुगलकी फरमान पर ध्यान नहीं दे, हर्षोउल्लाहस से मनाएं होली का पर्व – दिग्विजय त्यागी

नकुड़: गंगोह में प्रशासन द्वारा जारी किये गए तुगलकी फरमान पर ध्यान न देकर हिन्दू समाज दोपहर दो बजे तक होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाएं। अगर प्रशासन व्यवधान उत्पन्न करे तो “हम है ना”। यह कहना है विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी का।
दिग्विजय त्यागी ने कहा प्रशासन द्वारा गंगोह में दोपहर 12 बजे तक ही होली मनाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया था। हिन्दू समाज को ऐसे किसी आदेश पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल प्रशासन यंहा पर कुछ विशेष समुदाय के जनप्रतिनिधियों की दबाव में मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है। हिन्दू समाज ऐसे किसी आदेश को नहीं मानता है और न ही कभी भविष्य में मानेगा। तुष्टीकरण की नीति पर चलने वाले अधिकारियों के ऐसे तुगलकी फरमानों को जल्द ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।
हिन्दू समाज भयमुक्त होकर दोपहर दो बजे तक होली पर्व को मनाएगा। उन्होंने कहा यदि फिर भी प्रशासन यदि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करता है तो विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल उसका प्रतिकार करेगा, और हरहाल में दोपहर दो बजे तक ही होली पर्व को धूमधाम से मनेगा। व्यवधान उत्पन्न होने पर हिन्दू समाज तुरंत विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल को सूचित करे।