दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब
दिल्ली हाईकोर्ट ने आज आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और विनय मिश्रा के खिलाफ अवमानना केस में सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने इन सभी से चार सप्ताह में जबाब मांगा है. कोर्ट अब अगली सुनवाई 4 अगस्त को करेगा.
इसके साथ ही कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएँ और उन्हें अदालत के रिकॉर्ड पर रखा जाए. इसके साथ ही अदालत ने कहा कि मामले में एक एमिकस क्युरी भी नियुक्त किया जाएगा. केजरीवाल समेत कोई भी आज कोर्ट में पेश नहीं हुआ.
