• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

  • April 20, 2021
Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
CM Arvind Kejriwals wife Sunita
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनको होम आइसोलेट किया गया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। एएनआइ के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट उस समय निगेटिव आई थी। दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच सीएम केजरीवाल काफी एक्टिव हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और खराब हो रहे हालात को देखते हुए वो बैठकें कर रहे हैं। कई अस्पताल और अन्य जगहों का उन्होंने दौरा भी किया है। इन सबके बाद भी राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे। उसके बाद एक दिन में 25, 500 केस सामने आए थे।

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. विकास मौर्य ने कहा कि इस बार कोरोना से पीडि़त मरीजों में कई अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। बुखार अधिक दिन तक है। डायरिया व पेट संबंधी परेशानी बड़े लोगों में भी देखी जा रही है। पहले फेफड़े में संक्रमण ज्यादातर मरीजों को दूसरे सप्ताह में होता था। अभी तीसरे व चौथे दिन फेफड़े में संक्रमण होने लगा है। इस बार युवा अधिक संक्रमित हो रहे हैं। कई युवाओं को गंभीर संक्रमण व निमोनिया के कारण आइसीयू में भर्ती कर आक्सीजन देना पड़ रहा है।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राजधानी में आइसीयू बेड पूरी तरह से भर चुके हैं, इस वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

 

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
निर्मला सीतारमण ने असम चुनाव के लिए जारी किया BJP का घोषणापत्र

निर्मला सीतारमण ने असम चुनाव के लिए जारी किया BJP का घोषणापत्र

  • March 31, 2026
राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों के आंदोलन में समर्थन देने भुवनेश्वर पहुंचे थे

राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों के आंदोलन में समर्थन देने भुवनेश्वर पहुंचे थे

  • March 31, 2026
पीएम मोदी गुजरात में करेंगे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी गुजरात में करेंगे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

  • March 31, 2026
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

  • March 31, 2026
नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’

नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’

  • March 30, 2026
तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि

तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि

  • March 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • निर्मला सीतारमण ने असम चुनाव के लिए जारी किया BJP का घोषणापत्र March 31, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान March 31, 2026
  • नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत; कई श्रद्धालु घायल March 31, 2026
  • गौमाता और CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार जाकर पकड़ा March 31, 2026
  • राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों के आंदोलन में समर्थन देने भुवनेश्वर पहुंचे थे March 31, 2026
  • RR Vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, एमएस धोनी के बिना बुरी तरह फेल हुई सीएसके March 31, 2026
  • पीएम मोदी गुजरात में करेंगे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात March 31, 2026
  • यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी March 31, 2026
  • नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’ March 30, 2026
  • तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि March 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez