shobhit University Gangoh
 

देहरादूनः दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक ने कंबल का फंदा बनाकर की आत्महत्या

देहरादूनः दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक ने कंबल का फंदा बनाकर की आत्महत्या

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद अब देहरादून में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद युवक अभिवन कुमार यादव ने आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि शुक्रवार देर रात सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद में पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक छपरा बलिया का रहने वाला है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभिवन उनकी बेटी से एक शादी में मिला। आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली।
Jamia Tibbia