निगम ने कराया पार्षदों का वैक्सीनेशन

निगम ने कराया पार्षदों का वैक्सीनेशन
  • सहारनपुर में वैक्सीनेशन के बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ निगम पार्षद।

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा विभिन्न वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्था कर पार्षदों का टीकाकरण कराया गया। पार्षदों ने निगम की प्रशंसा करते हुए नगरायुक्त और नगर स्वास्थय अधिकारी का आभार जताया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सभी पार्षद फ्रंट लाइन वर्कर है, उनका स्वस्थ रहना जनहित में जरुरी है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा विभिन्न वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों पर नगर निगम के पार्षदों का टीकाकरण करने की विशेष व्यवस्था करायी गयी थी। नेहरु मार्केट स्थित पुराने अस्पताल पर पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद आशुतोष सहगल, अभिषेक अरोड़ा आदि पार्षद पहुंचे और टीकाकरण कराया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी आदि भी मौजूद रहे।

पार्षद अभिषेक अरोड़ा, भूरासिंह प्रजापति और आशुतोष सहगल ने इस बात के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विशेष व्यवस्था कर और स्वयं मौजूद रहकर उनका व उनके परिवारजनों का वैक्सीनेशन कराया है। पार्षदों ने कोरोना के नये स्टेन को पहले से अधिक खतरनाक बताते हुए नगरवासियों से अपील की कि वे गंभीरता के साथ कोरोना से बचाव के उपाय करें और मुंह पर मास्क अवश्य लगायें तथा अपने आस पास सफाई का ध्यान रखें।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सभी पार्षदों के वैक्सीनेशन की निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी थी। चूंकि हमारे सभी पार्षदगण भी फ्रंटलाइन वर्कर हैं और उनका मानसिक रुप से मजबूत और स्वस्थ रहना भी बहुत आवश्यक है। पार्षद निगरानी समितियों के भी मुखिया हैं इसलिए उन्हें लगातार जनता के बीच जाना पड़ता है। उन्होंने सभी पार्षदों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाहर से आने वालों पर निगरानी समितियां नजर रखे और उसकी सूचना प्रशासन व स्वास्थय विभाग को दें