किसानों की समस्याओं के खिलाफ डीएम कार्यालय पर गरजे कांग्रेसजन

किसानों की समस्याओं के खिलाफ डीएम कार्यालय पर गरजे कांग्रेसजन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं का तुरंत समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते देश व प्रदेश में किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारें आज किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दिला पा रही हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने के नाम पर धान क्रय केंद्रों को बंद करके किसानों के साथ इस सरकार ने जो धोखा किया है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है।

चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि सरकार के इस कदम के चलते आज किसान अपने उत्पादों को बाजारों में कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर है। उन्होंने धान क्रय केंद्रों को तुरंत खोलकर किसानों की धान की उपज को सरकार द्वारा एमएसपी मूल्य के आधार पर खरीद तुरंत शुरू कराने की मांग की। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर व बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि अब तक धान क्रय केंद्रों पर किसानों से हुई खरीदारी में नमी और खराब क्वालिटी के नाम पर किसानों का जिस तरह शोषण हुआ है, वह निंदनीय है। उन्होंने किसानों के शोषण का विरोध करते हुए सरकार से मांग की कि वह अपनी किसान विरोधी नीतियों का तुरंत त्याग कर किसान हित में क्रय केंद्रों का पुन: संचालन शुरू करे अन्यथा कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक किसान हित में जनांदोलन छेडऩे को मजबूर होंगे। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने उत्तर प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए इसे अविलम्ब वापस लेकर पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बिना एमएसपी के सरकार किसानों की आय कैसे दोगुना करेगी? उन्होंने सरकार के इस वायदे को किसानों के साथ छलावा बताते हुए इसकी कठोर निंदा की

। महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की कि देश व प्रदेश में भी पंजाब की कांग्रेस सरकार का अनुसरण करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाए। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रदेश महासचिव चौ. सुशील अमोली, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, मनीष अरोड़ा, संजय वालिया, अनिल चौहान, गुलफाम अंसारी, महमूद सामानी, चौ. वाजिद हसन, शाबान, फैजान, शहजाद, नसीब खान, नफीस मामू, आमिर अंसारी, जादोराम गुप्ता, सतपाल बर्मन, अमरदीप जैन, नौशाद सलमानी, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज कपिल, मांगेराम जरावरे, राजा फरीद, मो. इकराम खान, जब्बार अहमद, शखावत अली खान एडवोकेट, मनव्वर सिद्दीकी, प्राणनाथ, मरगूब अहमद, आरिफ मंसूरी, फिरोज खान, वरूण वालिया आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे