• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

‘चीन-पाकिस्तान पुराने दोस्त, नेहरू के समय हुई थी इसकी शुरुआत’… नटवर सिंह ने राहुल को याद दिलाया इतिहास

  • February 3, 2022
‘चीन-पाकिस्तान पुराने दोस्त, नेहरू के समय हुई थी इसकी शुरुआत’… नटवर सिंह ने राहुल को याद दिलाया इतिहास
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच घनिष्ठ संबंध 1960 के दशक से ही है। नटवर सिंह ने कहा कि इसकी शुरुआत नेहरू जी के समय से हुई थी। बता दें कि राहुल ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पाकिस्तान और चीन के बीच घनिष्ठता को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेता लगातार उन पर हमला कर रहे हैं। उधर, अब पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

नटवर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के बीच मधुर रिश्तों की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू के समय ही हो गई थी। नटवर सिंह ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि सरकार की ओर से कोई भी राहुल गांधी को यह याद दिलाने के लिए नहीं उठा कि उन्होंने जो कहा है वह पूरी तरह से सही नहीं है। 1960 के दशक से चीन और पाकिस्तान घनिष्ठ सहयोगी रहे हैं। इसकी शुरुआत उनके परदादा के समय में हुई थी, जो कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले गए थे।’

नटवर सिंह ने आगे कहा, ‘अब हम अलग-थलग नहीं हैं। हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और विदेश नीति विफल नहीं है। हमारे पास एक विदेश मंत्री हैं जिन्होंने अपना सारा जीवन विदेश नीति के मुद्दों से निपटने में बिताया।’

 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया था। राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्‍तान आपस में अधिक करीब आए हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार देश को किसी शहंशाह की तरह चलाने की कोशिश कर रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश को आंतरिक और बाहरी मोर्चों पर खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खतरे से खेल रहे हैं। राहुल ने सलाह देते हुए कहा था कि पाकिस्‍तान और चीन को हल्‍के में नहीं लें। आप पहले ही चीन और पाकिस्‍तान को करीब ला चुके हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘घबराओ मत, आने वाला वक्त हमारा होगा…’, अंबाला के कांग्रेस नेताओं से बोले राहुल गांधी

‘घबराओ मत, आने वाला वक्त हमारा होगा…’, अंबाला के कांग्रेस नेताओं से बोले राहुल गांधी

  • January 22, 2026
‘जमीन आवंटन रद्द करना है तो…’, माघ मेला प्रशासन के नोटिस पर बुरी तरह भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

‘जमीन आवंटन रद्द करना है तो…’, माघ मेला प्रशासन के नोटिस पर बुरी तरह भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

  • January 22, 2026
‘मुसलमान अगर सपा को छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी’, ब्रजेश पाठक ने बागपत में सपा पर बोला तीखा हमला

‘मुसलमान अगर सपा को छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी’, ब्रजेश पाठक ने बागपत में सपा पर बोला तीखा हमला

  • January 22, 2026
धीरेंद्र शास्त्री के ‘तिरंगे पर चांद’ वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव के नेता, बोले- ‘धार्मिक गुरु होकर ऐसी बातें…’

धीरेंद्र शास्त्री के ‘तिरंगे पर चांद’ वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव के नेता, बोले- ‘धार्मिक गुरु होकर ऐसी बातें…’

  • January 22, 2026
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?

अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?

  • January 21, 2026
उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम

उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम

  • January 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘घबराओ मत, आने वाला वक्त हमारा होगा…’, अंबाला के कांग्रेस नेताओं से बोले राहुल गांधी January 22, 2026
  • ‘जमीन आवंटन रद्द करना है तो…’, माघ मेला प्रशासन के नोटिस पर बुरी तरह भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद January 22, 2026
  • 26 जनवरी से पहले CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, मथुरा से संभल तक का किया जिक्र January 22, 2026
  • ‘मुसलमान अगर सपा को छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी’, ब्रजेश पाठक ने बागपत में सपा पर बोला तीखा हमला January 22, 2026
  • अर्शदीप सिंह ने शाहीन अफरीदी को छोड़ दिया पीछे, वर्ल्ड क्रिकेट में इस लिस्ट में पहुंचे नंबर-1 पर January 22, 2026
  • धीरेंद्र शास्त्री के ‘तिरंगे पर चांद’ वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव के नेता, बोले- ‘धार्मिक गुरु होकर ऐसी बातें…’ January 22, 2026
  • ‘ये समाज के लिए खतरनाक संकेत’, मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शिक्षा के बदलते माहौल पर जताई चिंता January 22, 2026
  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए निगम ने खोली नयी विंडो January 21, 2026
  • आबकारी विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर चलाया सघन चैकिंग अभियान January 21, 2026
  • सीवर व सफाई व्यवस्था के लिए निगम ने खरीदे एक दर्जन से अधिक नये वाहन January 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez