• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

टीकाकरण को गति देने के लिए केंद्र देगा विदेशी कोविड वैक्सीन को झटपट अनुमति, प्रकिया होगी तेज

  • April 13, 2021
टीकाकरण को गति देने के लिए केंद्र देगा विदेशी कोविड वैक्सीन को झटपट अनुमति, प्रकिया होगी तेज
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए टीकों को बढ़ाने व टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए उन विदेशी कोविड वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी जिनका विदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

नई दिल्ली । भारत में फिलहाल दो वैक्सीन का उपयोग हो रहा है और बीते दिन रूसी निर्मित कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। टीकाकरण को और गति देने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशी कोविड वैक्सीन को देश में अनुमति देने की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया है। यानी वैक्सीन को जांचने की जो प्रक्रिया है, उसे तेज किया जाएगा और फिर तत्काल किसी भी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दे दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए टीकों को बढ़ाने व टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए उन विदेशी कोविड वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी जिनका विदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

नीति आयोग, सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में एक बैठक 11 अप्रैल 2021 को की गई। 11 अप्रैल को आयोजित COVID-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) की 23 वीं बैठक में घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम की गति और कवरेज में तेजी लाने के साथ-साथ महामारी से लड़ने के लिए उपलब्ध टीकों को बढ़ाने के मामले पर चर्चा की गई। जहां उस बैठक में NEGVAC ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद, COVID-19 के लिए टीकों की सिफारिश की, जिनका रिकॉर्ड अच्छा आ रहा है और विदेशों में निर्मित किया जा रहा है।

वहीं, जानकारी के मुताबिक, इमर्जेंसी यूज की मंजूरी मिलने के बाद हफ्ते-डेढ़ हफ्ते के अंदर वैक्सीन डोज आम लोगों को लिए उपलब्ध हो जाती है। अब केंद्र सरकार ने, उचित विचार के बाद, NEGVAC की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है और इस फैसले से भारत द्वारा इस तरह के विदेशी टीकों तक जल्दी पहुंच आसान हो जाएगी।

मंत्रालय ने आगे कहा कि ‘टीकाकरण’ केंद्र द्वारा अपनाई गई COVID नियंत्रण और प्रबंधन रणनीति के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। वर्तमान में भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा बनाई जा रही कोविशिल्ड ने नेशनल रेगुलेटर (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन (ईयूए) प्राप्त किया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है?

मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है?

  • March 20, 2026
ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

  • March 20, 2026
धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की वापसी, हरिद्वार के कद्दावर नेता चौथी बार बने मंत्री

धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की वापसी, हरिद्वार के कद्दावर नेता चौथी बार बने मंत्री

  • March 20, 2026
‘ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है’, हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

‘ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है’, हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

  • March 20, 2026
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी

  • March 20, 2026
‘क्या कोई ट्रंप को समझा सकता है’, अमेरिका को युद्ध में घसीटने के आरोपों पर बोले नेतन्याहू

‘क्या कोई ट्रंप को समझा सकता है’, अमेरिका को युद्ध में घसीटने के आरोपों पर बोले नेतन्याहू

  • March 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार, कहा- आरोपी पुलिस सुरक्षा कैसे मांग सकता है? March 20, 2026
  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया था कॉल March 20, 2026
  • ईरान को एक और झटका, इजरायल के हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत March 20, 2026
  • धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की वापसी, हरिद्वार के कद्दावर नेता चौथी बार बने मंत्री March 20, 2026
  • प्रीमियम Petrol 2 रुपये, इंडस्ट्रियल डीजल के 22 रुपये बढ़े दाम, AIMIM और सपा की आई पहली प्रतिक्रिया March 20, 2026
  • ‘ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है’, हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा! March 20, 2026
  • कतर के LNG प्लांट पर हमले ने बढ़ाई भारत-चीन समेत कई देशों की टेंशन, पांच साल तक गैस सप्लाई पर रहेगा असर March 20, 2026
  • यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी March 20, 2026
  • 2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास March 20, 2026
  • यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी March 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez