‘बीजेपी से 6 बार सांसद रहा, फिलहाल मैं…’, सपा में जाने की अटकलों पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

‘बीजेपी से 6 बार सांसद रहा, फिलहाल मैं…’, सपा में जाने की अटकलों पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान
पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह

केसरगंज से पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण राजपुत ने सपा में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है. मुजफ्फरनगर में उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि लोगों का काम है कहना. बोले अभी मेरा एक बेटा बीजेपी से सांसद है, एक विधायक है, छह बार मैं सांसद रहा हूं, और एक बार पत्नी सांसद रहीं हैं. फिलहाल मैं अभी भारतीय जनता पार्टी में हूं.

बृज भूषण शरण सिंह रविवार को मुजफ्फनगर में एक कार्य्रकम में पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उनसे सपा में जाने की अटकलों को लेकर सवाल पूछा था. जिसमें उन्होंने अभी बीजेपी में ही रहने का दावा किया.

सपा में जाने की अटकलें तेज

पिछले कई दिनों से बृज भूषण शरण सिंह के सपा में जाने की बातें उठ रहीं हैं. अखिलेश यादव ने भी इस सवाल पर कहा था कि उस समय क्या परिस्तिथियां होंगी ? कहा नहीं जा सकता. जबकि बृज भूषण शरण सिंह का भी अखिलेश यादव के प्रति नरम रुख काफी दिनों से देखने को मिल रहा है. जिस कारण इन राजनीतिक अटकलों को हवा मिल रही है.

बेटी नोएडा की एक सीट से कर रहीं दावेदारी

यही नहीं बृज भूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी अपने लिए राजनीतिक पिच तैयार कर रहीं हैं. बीते दिनों मजदूर आंदोलन पर उन्होंने मजदूरों के समर्थन में बयान दिया था. माना जा रहा है कि उन्हें नोएडा से ही एक सीट से लड़ाया जाएगा. जिसमें नोएडा, दादरी और जेवर है. फ़िलहाल अभी सियासी अटकलों का दौर जारी है.

जबकि आज बृज भूषण शरण सिंह का बयान यह बता रहा है कि वे परिस्थिति के हिसाब से अभी पत्ते नहीं खोलेंगे. उन्होंने कहा कि वे अभी 2027 को लेकर कोई बयानबाजी या भविष्यवाणी नहीं करेंगे. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है.

बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा 

बृज भूषण शरण सिंह ने बंगाल चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया और कहा कि वहां इस बार बदलाव होगा. उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उन्होंने क्या बोला है. इसके अलावा उन्होंने विनेश फोगाट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

Leave a Reply