shobhit University Gangoh
 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य स्वागत यात्रा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य स्वागत यात्रा
सहारनपुर में नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत जुलूस का दृश्य।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राकेश जैन को पुन: महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आज उनकी स्वागत यात्रा का आयोजन कर उनका जगह स्वागत किया।

मदनपुरी स्थित आवास से भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की स्वागत यात्रा मोरगंज, शहीद गंज, नेहरू मार्किट, घंटाघर होते हुए दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने पुष्प माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी।

स्वागत यात्रा में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-झूमते चल रहे थे, जहां अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महापौर संजीव वालिया ने कहा कि राकेश जैन को पुन: महानगर अध्यक्ष बनाया जाना प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। इस बार उन्हें नगर व देहात विधानसभा के रूप में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी ने कहा कि पुन: अध्यक्ष बनना अपने आपमें एक उपलब्धि है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा राकेश जैन में जो विश्वास जताया गया है पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में नगर व देहात दोनों विधानसभा सीटें जिताकर प्रदेश नेतृत्व को देने का काम करेंगे।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको महानगर अध्यक्ष समझकर कार्य करे। पूर्व की भांति पार्टी नेतृत्व द्वारा जो कार्य किए जाएंगे उन्हें पूरी लग्न व निष्ठा के साथ साथियों की मदद से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी सार्थियों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान उनकी प्राथमिकता में होगी।

स्वागत यात्रा में पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, तेज क्वात्रा, नरेश धनकर, किशोर शर्मा, गौरव गर्ग, अनिल मित्तल, मनोज ठाकुर, बोधराम धीमान, भगतसिंह, विक्रम शर्मा, रमा गुप्ता, नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, ऋतिका शर्मा, अरूण गुप्ता, एम. आजाद अंसारी, संजीव, संजय लाला, नीरज शर्मा, राजेंद्र कोहली, मनीष सचदेवा, मयंक गर्ग, राजू सिंह, उमेश धीमान, विकास, संजय गर्ग, नितिन सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, हितेष शर्मा, गौरव कपिल, जितेन सचदेवा, विजय गुप्ता, दीपक रहेजा, संचित अरोड़ा, अपूर्व रोड, सागर वर्मा, सुमेर शेखावत, प्रदीप भारद्वाज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Jamia Tibbia