• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

  • August 23, 2022
भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
  • तेलंगाना पुलिस ने भाजपा विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किए हैं।

हैदराबाद। तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया।

हैदराबाद में हुए प्रदर्शन

राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि राजा सिंह ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बशीर बाग में कमिश्नर आफिस में हिरासत में लिया और उन्हें कई थानों में ट्रांसफर कर दिया। दबीरपुरा थाने के निरीक्षक के अनुसार, बीती रात 250 से अधिक लोग दबीरपुरा पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे।

Telangana Police detains BJP MLA Raja Singh for his alleged derogatory comments against Prophet Muhammad https://t.co/wZrwhIX1D1 pic.twitter.com/e4kkvM10ZQ

सोशल मीडिया पर अपलोड किया था वीडियो

भाजपा विधायक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की था। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

मुनव्वर फारुकी के शो का किया था विरोध

इससे पहले 20 अगस्त को हैदराबाद में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो का विरोध करने पर राजा सिंह को नजरबंद किया गया था। राजा सिंह ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि हैदराबाद पुलिस ने फारुकी को सुरक्षा दी थी और मदद की थी। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फारुकी ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

 

Post navigation

Prev
Next
अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, डीएम ने दिया जांच का आदेश

अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, डीएम ने दिया जांच का आदेश

  • June 12, 2026
राहुल गांधी बोले: कमजोर PM Modi नहीं कर सकते Bharat Mata के बेटों की रक्षा, US हमले पर सवाल

राहुल गांधी बोले: कमजोर PM Modi नहीं कर सकते Bharat Mata के बेटों की रक्षा, US हमले पर सवाल

  • June 12, 2026
‘रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने किया था अनुरोध’, विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

‘रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने किया था अनुरोध’, विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

  • June 12, 2026
मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से ‘बल्क’ में तेल खरीदने पर रोक

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से ‘बल्क’ में तेल खरीदने पर रोक

  • June 12, 2026
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज से शुरू होगी मुहिम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे आगाज

बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज से शुरू होगी मुहिम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे आगाज

  • June 12, 2026
‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

  • June 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • डीएम ने मोहर्रम की तैयारियों के संबंध में शांति समिति के सदस्यों, आयोजकों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक June 12, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न, 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह June 12, 2026
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ June 12, 2026
  • अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, डीएम ने दिया जांच का आदेश June 12, 2026
  • राहुल गांधी बोले: कमजोर PM Modi नहीं कर सकते Bharat Mata के बेटों की रक्षा, US हमले पर सवाल June 12, 2026
  • SC से झटका मिलने के बाद Meenakshi Natarajan बोलीं, यह लोकतंत्र और संविधान के लिए एक आघात है June 12, 2026
  • ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी June 12, 2026
  • सपा चीफ अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा? ‘…तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा’ June 12, 2026
  • अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले- ‘PM के पास उत्सवों का समय है, निंदा का नहीं! June 12, 2026
  • पेट्रोल-डीजल की खरीद पर सरकार ने तय की लिमिट, जानिए क्या है नया नियम और कितना ले सकते हैं तेल June 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021