• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2000 जिंदा कारतूस; 6 गिरफ्तार

  • August 12, 2022
15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2000 जिंदा कारतूस; 6 गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) ने 15 अगस्त (15th August 2022) से पहले गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं  दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हाई अलर्ट जारी

पुलिस का ऐसा मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिया था।

आईबी ने दी थी चेतावनी

बता दें कि इसी महीने में आईबी ने 10 पन्नों की एक खुफिया रिपोर्ट में बताया था कि आतंकवादी 15 अगस्त को आतंकी हमला कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। दिल्ली पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने आईबी के निर्देश पर लाल किले की परिधि को कवर करने वाले उत्तरी जिले और मध्य जिले में बड़ी संख्या में कैमरे लगा रही है। ये कैमरे आइपी-आधारित फेस डिटेक्शन, पीपल मूवमेंट डिटेक्शन, ट्रिपवायर, आडियो डिटेक्शन, इंट्रूजन, डिफोकस आदि सुविधाओं से लैस होंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

  • March 26, 2026
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों? March 26, 2026
  • रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो… March 26, 2026
  • बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा March 26, 2026
  • ‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार March 26, 2026
  • 10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा March 26, 2026
  • सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’ March 26, 2026
  • दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी March 26, 2026
  • 30 साल पुराने फर्जी मतदान और मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, दो साल की हुई थी सजा March 26, 2026
  • ‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला March 26, 2026
  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez