• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बाइडन ने कहा- 9/11 की 20वीं बरसी पर अफगानिस्तान से सारे सैनिक बुला लेगा अमेरिका, तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव

  • April 14, 2021
बाइडन ने कहा- 9/11 की 20वीं बरसी पर अफगानिस्तान से सारे सैनिक बुला लेगा अमेरिका, तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से वापस बुला लेने की योजना बनाई है। तालिबान ने कहा कि अमेरिकी सेना ने पूर्व निर्धारित तारीख तक अफगानिस्तान नहीं छोड़ा तो फिर हमले शुरू कर दिए जाएंगे।

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से वापस बुला लेने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी सेना 9/11 की 20वीं बरसी पर अफगानिस्तान छोड़ेगी।

ट्रंप प्रशासन ने एक मई निर्धारित की थी सैनिकों के वापस आने की तारीख

बताते चलें कि 2001 के 11 सितंबर को अमेरिका में ट्विन टावर पर हमला हुआ था। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने तालिबान से बातचीत के बाद अमेरिकी सैनिकों के वापस आने की तारीख एक मई निर्धारित की थी।

बाइडन पिछले कई हफ्तों से इस बात के संकेत दे रहे थे कि वह समय सीमा खत्म होने देंगे और जैसे-जैसे दिन बीतते गए यह स्पष्ट होने लगा कि शेष 2,500 सैनिकों की वापसी मुश्किल होगी।

बाइडन के फैसले से 20 वर्षों से जारी लड़ाई आगे बढ़ सकती है

बाइडन प्रशासन के इस फैसले से तालिबान द्वारा अमेरिका और अफगान सुरक्षा बलों से प्रतिशोध लिए जाने की आशंका है और इससे 20 वर्षों से जारी लड़ाई आगे बढ़ सकती है। 9/11 की तारीख तय करना हालांकि उस तथ्य को रेखांकित करता है, जिस उद्देश्य के लिए अमेरिकी सेना अफगानिस्तान गई थी। इसका मकसद अतिवादी समूहों को वहां पैर जमाने से रोकना और अमेरिका पर हमले की आशंका को कम करना था।

तालिबान साथ समझौते में ट्रंप ने मई 2021 तक यूएस सैनिकों की पूर्ण वापसी का आश्वासन दिया था

बताते चलें कि फरवरी 2020 में ट्रंप प्रशासन और तालिबान के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें हमला रोकने और अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता शुरू करने का फैसला हुआ था। बदले में अमेरिका ने अपने सैनिकों को मई 2021 तक अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी का आश्वासन दिया था।

तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव

तालिबान ने अफगानिस्तान में शांति बहाली और वहां से अमेरिकी सैनिकों की वापसी में कुछ महीने विलंब के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। तालिबान की वाइस आफ जिहाद वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सेना ने पूर्व निर्धारित तारीख तक अफगानिस्तान नहीं छोड़ा तो उन पर फिर हमले शुरू कर दिए जाएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

  • March 25, 2026
शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड

शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड

  • March 25, 2026
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, ‘विरोधियों की बात…’

अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, ‘विरोधियों की बात…’

  • March 25, 2026
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

  • March 25, 2026
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, ‘ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी…’

मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, ‘ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी…’

  • March 25, 2026
अगर लोगों ने कनेक्शन को PNG में बदलने से मना किया, तो LPG सप्लाई काट दी जाएगी, सरकार का आदेश

अगर लोगों ने कनेक्शन को PNG में बदलने से मना किया, तो LPG सप्लाई काट दी जाएगी, सरकार का आदेश

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026
  • आसपा अध्यक्ष का पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, सीओ को दिया ज्ञापन March 25, 2026
  • मेले में 90 प्रतिशत मुस्लिम दुकानदार, यह नहीं तो खत्म हो जाएगा मेला: पंडित सतेंद्र March 25, 2026
  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026
  • ‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड March 25, 2026
  • निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला March 25, 2026
  • चैत्र नवरात्रि महोत्सव: सप्तमी पर मां कालरात्रि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु March 25, 2026
  • यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित March 25, 2026
  • केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना March 25, 2026
  • सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez