• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, CRPF की दो कंपनियां तैनात; गृह मंत्रालय की नजर

  • July 27, 2021
असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, CRPF की दो कंपनियां तैनात; गृह मंत्रालय की नजर
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की दो कंपनियों को तैनात किया है। सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

दिसपुर। असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को हुए झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिसकर्मियों से सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुलाकात की और उनके अच्छे इलाज का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

असम के मंत्री परिमल सुकलाबैद्य के अनुसार मिजोरम की ओर से की गई गोलीबारी में करीब 80 लोग घायल हो गए। सुकलाबैद्य ने कहा, ‘असम पुलिस के 6 जवान मारे गए हैं और लगभग 80 लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। हमारी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। मिजोरम की तरफ से अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग में की गई फायरिंग की तरह ही फायरिंग की गई।

संसद में उठेगा मुद्दा

मॉनसून सत्र के दौरान संसद में आज असम-मिजोरम का मुद्दा उठाया जाएगा। लोकसभा में कांग्रेस के डेप्युटी लीडर गौरव गोगोई ने असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हिंसा का आकलन करने के लिए कछार और अन्य क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक 7 सदस्यीय समिति का गठन किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समिति का नेतृत्व करेंगे।

सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच लैलापुर-वैरेंगटे विवादित स्थल पर सीआरपीएफ की दो कंपनियों (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) को तैनात किया है। सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि इन 2 अलग-अलग बटालियनों से सीआरपीएफ की दोनों कंपनियां असम और मिजोरम के पुलिस बलों के साथ पहले से मौजूद थीं लेकिन वे तटस्थ थीं। ओझा ने आगे बताया कि सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

मुख्यमंत्रियों के बीच वाकयुद्ध

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा और पड़ोसी असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दोनों ने एक दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने सोमवार को दावा किया कि असम पुलिस के करीब 200 जवानों ने जबरन सीमा को पार किया। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि असम-मिजोरम सीमा पर राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

  • March 30, 2026
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

  • March 30, 2026
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- ‘जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में’

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- ‘जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में’

  • March 30, 2026
ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

  • March 30, 2026
असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

  • March 29, 2026
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

  • March 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिल! रह गए अकेले, खुल्लम खुल्ला इजरायल का ऐलान- ‘ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना’ March 30, 2026
  • तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि March 30, 2026
  • लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा… March 30, 2026
  • ‘सवाल करने दीजिए नहीं तो…’ इस मुद्दे पर सदन में स्पीकर ओम बिरला से भिड़ गए धर्मेंद्र यादव March 30, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का किया गया वितरण March 30, 2026
  • ‘हमारी फौज सबसे खतरनाक…’, ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन का इशारा; सत्ता परिवर्तन पर दिया बयान March 30, 2026
  • लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन March 30, 2026
  • ‘एक दिन तो कुर्सी जानी है…’, नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना March 30, 2026
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश March 30, 2026
  • बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी? March 30, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez