तहसील मुख्यालय पर छठे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओ की हडताल, व धरना
- धरने पर बैठे अधिवक्ता
नकुड 10 जून इंद्रेश। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओ की तालाबंद हडताल छठे दिन भी जारी रही। उपनिबंधन कार्यालय बंद रहा। राजस्व न्यायालयो मे कामकाज ठप रहा। तहसील के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओ वे दस्तावेज लेखको ने धरना दिया।
तहसील बार संघ के आहावान पर छठे दिन भी तालांबंदी व धरना प्रदर्शन जारी रहा। सुबह से ही अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक , टाईपिस्ट व अधिवक्ताओ के मोहर्रिर तहसील के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गये। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त को रजिस्टरी के लिये नये स्थल की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये है। ऐसे मे अपरजिलाधिकारी जब तक नये स्थल के विषय मे अपनी रिपेार्ट जिलाधिकारी को नंही दे देते तब तक धरना जारी रहेगा।
आज भी तहसील मे रिजस्टरी मे कोई दस्तावेज पंजिकृत नंही हुआ। राजस्व न्यायालयो मे काम काज बंद रहा। वादकारी तहसील मे परेशान रहे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता उधमसिंह, रामकिशन गुप्ता , बार संध अध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अरविंद राठी, आशीष पुनिया, जगमालसिंह, इंद्रेश त्यागी, अशोक शर्मा,अशोक सैनी , रामकिशन गुप्ता अजय सैनी ,रामगोपाल शर्मा, सतेंद्र चैधरी , सुधीर मिततल, ओमप्रकश शर्मा, प्रवीण राठौर , अरूण गोयल, मदन लाल, विमल शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
