• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

  • January 24, 2023
दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

दिल्ली को महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली।

नई दिल्ली : दिल्ली को आज महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली। बैठक जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू होगी।

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा के अनुसार, चार मनोनीत सदस्यों की शपथ हो चुकी थी। अब वह आगे अन्य मनोनीत सदस्यों की शपथ कराएगी। हालांकि निगम के अनुसार केवल एक सदस्य की ही शपथ हुई है और वह भी गोल्डन बुक पर हस्ताक्षर नहीं कर पाया था।

मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय

ऐसे में अगर, पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय है, लेकिन हंगामा किस सत्र का होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है आम आदमी पार्टी (आप) महापौर का चुनाव कराने के लिए मनोनीत सदस्यों की शपथ पर विरोध दर्ज कराए और सदन की कार्यवाही को चलने दें।

सदन की तैयारियां पूरी

दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। जहां सिविक सेंटर में पार्षदों की केवल उन गाड़ियों का ही प्रवेश होगा जो निगम द्वारा जारी स्टीकर को लेकर आएंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों की दूसरी गाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को सिविक सेंटर के ए ब्लाक भूतल पर कार्यकर्ताओं के लिए स्क्रीन लगाई गई है। जहां पर कार्यकर्ता सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

साथ ही सदन की बैठक चौथे तल पर निर्धारित हैं। जहां पर कार्यकर्ताओं का प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने सदन की सुरक्षा संभाल ली है। करीब 70 पुलिस कर्मी सिविक सेंटर में तैनात रहेंगे। वहीं सदन के भीतर 12 कंमाडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात होंगे।

अलग-अलग बूथों में होगा चुनाव

निगम ने मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी एवं स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं।

आज भी नहीं हुआ चुनाव तो अप्रैल तक के लिए टल जाएगी बैठक

दिल्ली नगर निगम में पार्षदों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो चुनाव अप्रैल तक के लिए टल सकता है, क्योंकि निगम के महापौर का कार्यकाल 31 मार्च तक ही है। ऐसे में अगर, आज शपथ नहीं हो पाई तो फिर वार्ड समिति और स्थायी समिति के अध्यक्ष का चुनाव कराने का समय नहीं बचेगा। इस चुनाव में भी एक माह का समय लग जाता है।

आम आदमी पार्टी पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सदन नियमों के मुताबिक चलें और पार्षदों की शपथ साथ ही कार्यसूची में तय किए गए कार्य किए जाएं।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी से आग्रह है कि सदन चलने दे और पार्षदों का शपथ ग्रहण होने थे। ताकि पार्षद जो काम रुके पड़े हैं उन्हें करवा सकें।

 


Post navigation

Prev
Next
यशवीर महाराज के बयान से बवाल! बोले- ‘कांवड़ की तर्ज पर शाकुंभरी देवी मेले में भी पहचान…’

यशवीर महाराज के बयान से बवाल! बोले- ‘कांवड़ की तर्ज पर शाकुंभरी देवी मेले में भी पहचान…’

  • March 18, 2026
‘मैं जिंदा हूं…’, मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया Video

‘मैं जिंदा हूं…’, मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया Video

  • March 18, 2026
घनन घनन घिर आए बदरा, कहीं पर तेज हवा, कहीं बरसेगा पानी, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

घनन घनन घिर आए बदरा, कहीं पर तेज हवा, कहीं बरसेगा पानी, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

  • March 18, 2026
ईरान के खिलाफ युद्ध में किसी ने नहीं दिया साथ, आखिरकार हार कर बोले ट्रंप, हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है!

ईरान के खिलाफ युद्ध में किसी ने नहीं दिया साथ, आखिरकार हार कर बोले ट्रंप, हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है!

  • March 18, 2026
लोहे के चार गेट जब्त, साढेघ् सात हजार जुर्माना

लोहे के चार गेट जब्त, साढेघ् सात हजार जुर्माना

  • March 17, 2026
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?

  • March 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यशवीर महाराज के बयान से बवाल! बोले- ‘कांवड़ की तर्ज पर शाकुंभरी देवी मेले में भी पहचान…’ March 18, 2026
  • ‘मैं जिंदा हूं…’, मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया Video March 18, 2026
  • इंदौर में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग; कई सिलिंडर फटे March 18, 2026
  • घनन घनन घिर आए बदरा, कहीं पर तेज हवा, कहीं बरसेगा पानी, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट March 18, 2026
  • 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन March 18, 2026
  • ईरान के खिलाफ युद्ध में किसी ने नहीं दिया साथ, आखिरकार हार कर बोले ट्रंप, हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है! March 18, 2026
  • नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग, विहिप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन March 17, 2026
  • लोहे के चार गेट जब्त, साढेघ् सात हजार जुर्माना March 17, 2026
  • खेलों  को जीवन का बनाये हिस्सा: मंडलायुक्त March 17, 2026
  • त्यौहारों के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें: नगरायुक्त March 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez