Aaj ka Rashifal 14 May 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, वहीं इन्हें होगा आर्थिक नुकसान।

Aaj ka Rashifal 14 May 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, वहीं इन्हें होगा आर्थिक नुकसान।
  • शनिवार का दिन काफी जाने वाला है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शनिवार का आपका दिन।

नई दिल्ली : आज 14 मई शनिवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 3:24 तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय का शुभारंभ, नए वस्त्र पहनना, वचनों की पूर्ति करने के लिये हर प्रकार से शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों से सामना हो सकता है कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें।खर्चों की अधिकता से मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस मुश्किल समय में मित्रों के सहयोग से नए आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगो का समय अच्छा रहेगा।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव कम होंगे जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। संयम से काम लें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से स्थिति बेहतर होगी समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही दिक्कतें दूर होंगी।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। रियल एस्टेट व प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ें लोगों को लाभ प्राप्त होगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।प्रेम संबंधों में छोटी मोटी अनबन रह सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति आपके अनुकूल होती जाएगी।कार्यक्षेत्र में आपका रवैया भ्रमित रह सकता है जिसके कारण मन में चिड़चिड़ाहट रहेंगी,समय पर कार्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। धैर्य बनाए रखें। किंतु धीरे धीरे स्थिति को अपने काबू में कर लेंगे आय में सुधार होगा। किंतु खर्चों की अधिकता रहेंगी।व्यापारिक क्षेत्र में किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसके जरिए धन लाभ होगा।पारिवारिक जीवन सकारात्मक रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त हुआ।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें । पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन विचलित रह सकता है।आपसी सहयोग व सम्मान बनाए रखें । पूंजी निवेश सोच समझकर करें आज के दिन उधार देने से बचें। सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शाम को मूड बदलने के लिए मित्रों संग समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा भाई बहनों से मतभेद रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है धैर्य बनाकर चलें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक परेशानियां तनाव का कारण बनेगी । तनाव कम करने के लिए किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता व आय की कमी रहेंगी। धैर्य से समय बिताए सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। दिनभर दौड़ धूप बनी रहेंगी जिसके चलते आप थकान व दुविधा महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा बच्चों संग समय बिताएंगे। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का अंत होगा जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ देखने को मिल सकता है। छात्रों को किसी बड़े मनपसंद संस्थान में दाखिला मिल सकता है। परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेंगी जिसके कारण व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान न दे पाएंगे। बेवजह किसी से ना उलझें संयम से काम लें। काम का दबाव बना रहेगा किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा जिससे माहौल हल्का महसूस करेंगे। उसके जीवन मधुर रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेंगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपका ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें।व्यापारी जन कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।परिवार में सुख शांति रहेंगी बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है धैर्य से सामना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है किंतु समय पर सभी काम पूरे होंगे। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा सेहत अच्छी रहेंगी। साझेदारी के व्यापार में दिन मुश्किलों भरा रह सकता है जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश से बचें। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे खर्चों पर लगाम लगाएं।परिवारजनों के बीच छोटे मोटे मतभेद रह सकते हैं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यालय में अपने बाद चातुर्य से सबका मन मोह लेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ की स्थिति बन रही है व्यापार का विस्तार होगा कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। दिन का अधिकतर समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार में हर्ष उल्लास बना रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास आएगी। प्रेम संबंधों के लिए में अच्छा है बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे