वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र आजम व सुरेंद्र चौहान बने पेड न्यूज मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र आजम व सुरेंद्र चौहान बने पेड न्यूज मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य
सहारनपुर में पेड न्यूज मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य।

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर प्रशासन ने गठित की एमसीएमसी

सहारनपुर। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम तथा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चौहान को पेड न्यूज की निगरानी के लिए गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) में सदस्य नामित किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पेड न्यूज मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र आजम और सुरेंद्र चौहान को सदस्य नामित किया गया है।

एमसीएमसी चुनाव के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित समाचारों तथा राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से जारी विज्ञापनों की निगरानी करेगी। कमेटी यह भी देखेगी कि किसी समाचार या विज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2026 की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से चल रही हैं। सहारनपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर इस निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची और अन्य निर्वाचन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र आजम और सुरेंद्र चौहान इससे पहले भी लोकसभा, विधानसभा तथा स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पेड न्यूज मॉनिटरिंग से संबंधित कमेटी में सदस्य की भूमिका निभा चुके हैं। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए इस बार भी उन्हें कमेटी में शामिल किया गया है।

Leave a Reply