‘‘…और स्टेज पर होने लगी नोटों की बारिश’’
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘मैजिक शो’ ने बांधा समां
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार में नगर निगम की ओर से आयोजित ‘मैजिक शो’ में जादूगर बादशाह और काइजा क्वीन ने अपने हैरतअंगेज जादू से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान खाली मंच अचानक छतरियों, फूलों और गुलदस्तों से भर गया। दर्शक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मंच पर नोटों की बारिश होने लगी। जादू के इन करतबों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, वरिष्ठ नेता राजकुमार राजू, सुरेंद्र कोरी, महेंद्र सचदेवा, सक्षम गौतम, अजब सिंह, व्यापारी नेता विवेक मनोचा, संजय फुटेला, राजकुमार मक्कड़, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, दल नेता राजेंद्र कोहली, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री नूतन शर्मा व रमा गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर किया।
मेला चेयरमैन पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, राधेश्याम रोहिला, पार्षद वीरसेन सिद्धू, दीपक रहेजा, नीरज शर्मा, पार्षद रुकमणि सैनी, जनक मंडल अध्यक्ष हन्नी वर्मा, विजय वर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक विनोद सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक विनोद सैनी ने नगर विधायक राजीव गुंबर सहित सभी अतिथियों एवं पार्षदों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्रख्यात गायक संजीव पाराशर ने ‘मुसाफिर हूं, घर है ना ठिकाना…’ और ‘शमा कहे परवाने से परे चले जा…’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
पाइनवुड स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा आराध्या सैनी ने जादूगर बादशाह और काइजा क्वीन का स्वागत किया। इसके बाद जादू के कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। जादूगरों ने खाली फ्रेम से भगवान गणपति का चित्र प्रकट कर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद जाहरवीर गोगाजी की तस्वीर, खाली बॉक्स से छतरियां, फूल और गुलदस्ते निकालकर पूरे मंच को सजा दिया।
जादूगरों ने तिरंगे के सम्मान, खाली हाथों से रुमाल निकालने तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं। जादू के करतबों और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में भाजपा के महानगर महामंत्री ठाठ सिंह, नीरज कोटियाल एडवोकेट, डॉ. सुशील शर्मा, पार्षद मुरारी खेतवाल, पार्षद जसबीर मोगा, कपिल धीमान, सुखबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण, नितिन जाटव, अक्षु छाबड़ा, अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन व मनोज जैन, विक्की दुआ, कपिल अर्श एडवोकेट, सुषमा बजाज, अनु बजाज, सुरेश निझावन आदि मौजूद रहे। सभी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
