ट्रैक्टर की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

ट्रैक्टर की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

नकुड़, 1 अक्टूबर। इंद्रेश। सहारनपुर रोड पर एचआईटी के पास बीती रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, ककराला निवासी अंकित बीती रात अपनी कार से सहारनपुर से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि एचआईटी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी कार में जोरदार साइड मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।

पीड़ित अंकित ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply