‘यह होता है असली भारतीय साहस’, कैप्टन स्मित माछर की तारीफ में बोले केजरीवाल

‘यह होता है असली भारतीय साहस’, कैप्टन स्मित माछर की तारीफ में बोले केजरीवाल

दुबई-तेल अवीव वाली फ्लाईदुबई विमान के हीरो बनकर उभरे स्मित माछर की दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें स्मित माछर पर बहुत गर्व है. उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर भी उन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाई और दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय साहस क्या होता है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि आज पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है. मैं भी भारत के इस सच्चे हीरो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना में सभी के साथ शामिल होता हूं.”

सऊदी के अस्पताल में भर्ती हैं कैप्टन स्मित

चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित माछर ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा. विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया.

घटना के दौरान पायलट मच्छार को चाकू मारा गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, उन्होंने जवाबी कार्रवाई की, हमलावर का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. पायलट स्मित मच्छार अभी उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज दिया जा रहा है.

पीएम मोदी ने की मछार परिवार से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट स्मित माछर की पत्नी और उनके माता-पिता से बात की है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘भारतीय मिशन’ हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. बता दें कि मूल रूप से गुजराती स्मित माछर पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था.

Leave a Reply