CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- ‘पूरे देश को…’

CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- ‘पूरे देश को…’

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक हमारे देश का चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होता, तब तक इस देश में लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाता.

गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए आशुतोष रांका ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में इस देश में हुए सभी चुनाव पूरी तरह से धांधली वाले रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष होने के बजाय यह एक धांधली वाला खेल है.

यह एक फिक्स्ड मैच है- रांका   

चुनाव को लेकर आशुतोष रांका ने कहा कि यह एक फिक्स्ड मैच है, जिसका नतीजा पहले से ही तय होता है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए रांका ने कहा कि आज पूरे देश को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए एकजुट होना होगा. इसके अलावा उन्होंने स्पेशल इटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी निशाना साधा.

सीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि SIR प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई है और 13 करोड़ लोगों के वोटिंग अधिकार छीन लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अधिकार वापस मिलें. आशुतोष रांका ने कहा कि हम 2 अक्टूबर से मुंबई में एक अभियान शुरू कर रहे हैं.

क्या बोले अभिजीत दीपके

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि 2 अक्तूबर को सीजेपी मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में जेल भरो आंदोलन करेगी. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को दोहराया है. आशुतोष रांका ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.

इस बीच ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. दिल्ली, पटना, प्रयागराज, जयपुर, हैदराबाद और श्रीनगर समेत देश के कई शहरों में सोमवार को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन हुए. अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां एक याचिका में ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग की गई है.

Leave a Reply