उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव

उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव

New Delhi : मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई से पहले सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास जुट गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर है और पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

दरअसल, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी परियोजना के तहत शाही मस्जिद का सड़क की जद में आने वाला कुछ हिस्सा हटाया जाना प्रस्तावित है। प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की थी, लेकिन मस्जिद के पास बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 9 सितंबर को मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की अनुमति देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद मस्जिद पक्ष ने डिवीजन बेंच में अपील की, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।

फिलहाल शाही मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।