अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’
New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष से उनका कोई विशेष लगाव नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है।
दीपके ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव लड़ने से इसलिए पीछे हट रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे चुनाव नहीं लड़ेंगे तो उनका राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष से कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो चुनाव में हिस्सा न लें और अपनी बात खुलकर रखें।
उन्होंने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पूरा विपक्ष और उसके सभी चेहरे खत्म हो जाएं तो फिर लोकतंत्र कैसा रहेगा? दीपके के मुताबिक, उनका मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध का नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
