ममता, ऋतब्रत को मिला सिंबल, CJP की आई पहली प्रतिक्रिया, सौरभ दाव बोले- ‘लिफाफे में…’
चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट के नए नाम और चिन्ह की घोषणा कर दी है. ममता बनर्जी की पार्टी को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है. वहीं ऋतब्रत के गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है. इन दोनों पार्टियों के चिन्ह भी अलग हैं. ममता बनर्जी की पार्टी का चिन्ह फुटबॉल प्लेयर और ऋतब्रत की पार्टी का चिन्ह लिफाफा होगा. इस पर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने रिएक्ट किया है.
सौरव ने साधा निशाना
सौरव ने सोशल मीडिया पर ऋतब्रत की पार्टी के चिन्ह को लेकर पोस्ट किया है. सौरव ने लिखा, ‘TMC छोड़ने वालों के लिए लिफाफे का चिन्ह. लिफाफे में भरकर क्या आया था? इस देश में मजाक तो अपने-आप ही बन जाते हैं.’
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
सौरव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया था. चुनाव आयोग के दोनों गुटों के पार्टी नाम और चिन्ह बताने को लेकर सौरव ने पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, भारत का चुनाव आयोग सरकार का पिट्ठू बन गया है. इसके आयुक्तों के हिसाब-किताब का समय बहुत जल्द आने वाला है.
बता दें विधानसभा चुनाव की हार के बाद से ही टीएमसी में फूट पड़ गई थी. दोनों गुटों ने पार्टी को लेकर अपना दावा किया. जब ये मामला चुनाव आयोग पहुंचा था तो आयोग ने टीएमसी का नाम और चिन्ह दोनों क ही फ्रीज कर दिया था. इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने दोनों गुटों को नया नाम और लोगों दिए हैं. मगर ये अंतरिम आदेश है.
चुनाव आयोग ने दिया था निर्देश
चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को लेकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों को निर्देश दिया था कि वो आगामी बंगाल उपचुनावों के लिए पार्टी के नाम और उसके ‘दो फूल और घास’ वाले चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करें. आयोग ने उनसे शुक्रवार सुबह तक अपनी पसंद के नाम और चिन्ह देने के लिए बताया था.
