‘अखिलेश के अंदर औरंगजेब की मानसिकता…’, संगीत सोम ने मुलायम का भी किया जिक्र

‘अखिलेश के अंदर औरंगजेब की मानसिकता…’, संगीत सोम ने मुलायम का भी किया जिक्र

बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी नेता संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर औरंगजेब की मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश के अंदर औरंगजेब के विचार समा चुके हैं और वह इस मानसिकता से बाहर नहीं आना चाहते.

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने अपने पिता को कैद कर दिया था, उसी तरह अखिलेश यादव ने भी अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ वैसा ही व्यवहार किया. उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल यादव के घर पर 24 घंटे सर्विलांस रखा जाता है और उनके मिलने-जुलने की पूरी जानकारी रखी जाती है.

बीजेपी नेता ने कहा कि शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को बचपन में गोद में खिलाया, पढ़ने भेजा, उनकी परवरिश की और शादी कराई, लेकिन उनके साथ भी अखिलेश यादव ने कथित तौर पर प्रताड़ना जैसा व्यवहार किया. संगीत सोम ने कहा कि पत्रकारों के सवालों पर अखिलेश यादव का भड़कना भी इसी मानसिकता का परिणाम है.

तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ पा रहे अखिलेश- संगीत सोम

संगीत सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव किसी भी कीमत पर अपनी कथित मुगल मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति को छोड़ना नहीं चाहते. उन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जब डिंपल यादव के खिलाफ किसी मौलाना ने टिप्पणी की थी, तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि डिंपल यादव उत्तर प्रदेश की बेटी और बहू हैं और उनका अपमान बीजेपी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे.

बहन-बेटी के सम्मान पर भी नहीं बोलते- संगीत सोम

संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पत्नी के अपमान पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उत्तर प्रदेश की किसी बहन-बेटी के साथ अभद्रता हो या उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाए, तब भी अखिलेश यादव उस पर नहीं बोलते. अखिलेश यादव के अंदर औरंगजेब की आत्मा समा चुकी है और वह उस मानसिकता से बाहर नहीं आना चाहते.

Leave a Reply