सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जिला जज ने सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश रखा बरकरार,ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू

सहारनपुर: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण में शनिवार सुबह प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। जिला जज द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखे जाने के बाद सुबह करीब 7 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई।

जेसीबी की मदद से निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने मस्जिद के निर्माण को अवैध मानते हुए इसके ध्वस्तीकरण के साथ 6 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना भी बरकरार रखा है। जिला जज के फैसले के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी थी। शनिवार सुबह अधिकारी पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण शुरू कराया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वालों पर भी निगरानी रखी गई।

 

Leave a Reply